बिहपुर। प्रखंड के औलियाबाद से एक युवक का लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर युवक की मां ने झंडापुर ओपी में सनहा दर्ज कराया है। उसने कहा है कि मेरा पुत्र कृष्णा कुमार 15 जुलाई को दिन के बारह बजे घर से त्रिमुहान कोसी घाट पर स्नान करने जाने की बातकह कर निकला।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 324
जब वह दिन के तीन बजे तक नहीं आया तो काफी तलाशा लेकिन उसका पता कहीं नहीं चला। इधर झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सनहा दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
