नारायणपुर । प्रखंड के नवोदय विद्यालय नगरपारा में शनिवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग भागलपुर, बिहार राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत केमिस्ट आशुतोष कुमार झा और सहायक रौशन कुमार ने पेयजल के महत्व बताया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 332
बच्चों को प्रायोगिक रूप से जल नमूनों की जांच किट की मदद से सिखाया गया जिसमें आयरन, पीएच, जल की कठोरता, नाइट्रेट, आर्सेनिक आदि की जांच करना सिखाया। प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध या स्वच्छ पेयजल अत्यावश्यक है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
