नारायणपुर : किसान की हत्या मामले में फरार आरोपी भवानीपुर थाना क्षेत्र के गनौल निवासी अरुण यादव को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। स्वास्थ्य जांच के बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि 2019 में गनौल गांव के नागो यादव की हत्या हुई थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 331
इस मामले में नागो के परिजनों ने अरुण यादव को नामजद किया था। वहीं महर्षि मेंहीं की जयंती पर मधुरापुर बाजार में अशांति फैलाने और मारपीट मामले के आरोपी मधुरापुर निवासी रिजवान अली, सोनू अली, जफ्फार अली को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
