बिहपुर। लत्तीपुर में जलावन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बिहपुर अस्पताल में लत्तीपुर वार्ड नंबर 14 निवासी घायल बमबम यादव (40 वर्ष )ने बताया कि घर में साझा लकड़ी का जलावन था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
छोटे भाई बास्केट यादव उर्फ शिवशंकर यादव जलावन फाड़ अपने घर ले जाने लगा। इस पर मेरी पत्नी ने आधा जलावन की मांग की। इस बात पर छोटे भाई और उसकी पत्नी ने मेरी पत्नी को मारने लगे।
जब मैं बचाने आया तो छोटे भाई ने मुझे जमीन पर पटक दिया और प्राइवेट पार्ट पर दांत काट कर जख्मी कर दिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
