नवगछिया। नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल के डीएस डॉ. एके सिन्हा के लिखित आवेदन पर वार्ड 22 के लाल बहादुर कॉलोनी स्थित अल्ट्रासाउंड के संचालक के खिलाफ नवगछिया थानां में प्रथमिकी दर्ज की गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
जिलाधिकारी के द्वारा गठित टीम के सदस्य द्वारा सात जून को अल्ट्रासाउंड की जांच की गई थी। जांच टीम में डीएस डॉ. एके सिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक, डीसीएलआर थे। जांच रिपार्ट में बताया गया था कि अल्ट्रासाउंड में किसी भी मानक का पालन नहीं किया जा रहा है।
इसके अलावे बिना निबंधन का यह अल्ट्रासाउंड संचालित है। जांच रिपोर्ट के बाद अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया गया था। जांच रिपोर्ट के बाद सीएस भागलपुर के आदेश पर अल्ट्रासाउंड के संचालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
