नवगछिया : कन्या मध्य विद्यालय नूतन सोनवर्षा में बैगलेश और सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को बाढ़ से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर मॉकड्रिल भी कराया गया। इसके तहत बच्चों ने बाढ़ से तत्काल बचाव के लिए केले के थंभ का घिरनाय बनाया। इस घिरनाय पर जरूरत के समान को भी रखा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 313
बताया गया कि बाढ़ के दौरान मोमबत्ती, माचिस, पीने का पानी, लाठी, कुछ दवाईयां, रेडियो, छोटा बांस, टार्च, चप्पल व जूते आदि भी साथ रखें। इससे रात में रोशनी के लिए मोमबत्ती और माचिस, लाठी से पानी का पता लगाया जा सकता है कि किस जगह कितना पानी है। रेडियो से सरकार द्वारा बचाव के लिए अनेक प्रकार की सुविधाएं और निर्देश जो दिए जाते हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
