नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक गांव में सोमवार की देर रात जमीन कारोबारी पप्पू यादव की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या के मामले में गोपालपुर पुलिस द्वारा पूछताछ हेतु चार-पांच संदिग्धों को सोमवार की देर रात को ही हिरासत में लिया गया।

जिससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक परिजनों ने पुलिस को प्राथमिकी हेतु आवेदन नहीं दिया है। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृतक पप्पू यादव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक पप्पू यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में अलग-अलग तीन प्राथमिकी दर्ज है और जेल भी जा चुका था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था और जमीन खरीद बिक्री का कारोबार किया करता था। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि परिजनों ने अभी तक किसी तरह का आवेदन नहीं दिया है। जिस कारण मामला दर्ज नहीं किया जा सका है। पुलिस पूरे मामले पर पैनी नजर रख रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *