बिहपुर । बिहपुर थानाक्षेत्र के गांव से कॉलेज जा रही युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामले प्रकाश में आया है। दुष्कर्म पीड़िता के फर्द बयान पर बिहपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। जिसमें एक युवक आकाश कुमार और एक अज्ञात युवक को नामजद किया गया है।

पीड़िता ने बताया कि 25 जुलाई को 9:30 बजे कॉलेज जाने के निकली थी। बसबिट्टा के समीप देखा आकाश कुमार और एक अज्ञात लड़का खड़ा है। उस रास्ते पर उस समय कोई आ-जा नहीं रहा था सिर्फ वहां सीएनजी ऑटो खड़ा था।

उसी समय मेरे नाक पर कपड़ा रख कर मुझे बेहोश कर दिया। जब मेरी आंख खुली तो झंडापुर ओपी क्षेत्र के एनएच 31 किनारे स्थित एक होटल के पीछे जंगल में थी। हाथ में सुई देने का निशान था। मेरे पूरे शरीर में दर्द हो रहा था। किसी तरह से में घर की ओर पैदल चलने लगी।

लेकिन एक विद्यालय के पास बेहोश होकर गिर गई। तब उपस्थित लोगों द्वारा मेरे बैग से आईकार्ड निकाल मेरे घर के नंबर पर फोन किया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच दरोगा दीपिका जूही कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *