नवगछिया। नवगछिया के मॉडल रेलवे स्टेशन के अंतर्गत आने वाले नारायणपुर, थाना बिहपुर, कुर्सेला, काढ़ागोला एवं सेमापुर रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर का निर्धारित समय के तहत 2 घंटा अतिरिक्त खोलने का आदेश सोनपुर मंडल अधिकारियों ने दिया है।

इसका मुख्य कारण बताया गया कि आईआरसीटीसी का सुबह से ही ऑनलाइन टिकट का काम बाधित है। इसको लेकर रेल प्रशासन ने यह आदेश जारी किया कि जिन-जिन जगहों पर सुबह 8 बजे से 2 बजे तक टिकट रिजर्वेशन काउंटर खुलता है।

वैसी जगह पर 4 बजे तक खोला जाए। नवगछिया के वाणिज्य प्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि आदेश आते ही सभी स्टेशनों पर 4 बजे तक टिकट काउंटर खुला रखा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *