नवगछिया । इंटर स्कूल खरीक के मैदान में मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जीविका द्वारा एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।
Total Downloads: 79
जिसका उद्घाटन प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लु यादव, आरसेटी के डायरेक्टर, जीविका के सामाजिक विकास प्रबंधक अभिषेक कुमार, जीविकोपार्जन प्रबंधक शाकिर हुसैन, बीपीएम मो. तौशीफ आलम, इंटर स्कूल खरीक के प्राचार्य सत्यजीत कुमार, शिक्षक फूल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जीविका दीदी ने स्वागत गीत आकर अतिथियों का स्वागत किया। मेला में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया और रजिस्ट्रेशन कराया।
इस अवसर पर जीविका के सामाजिक विकास प्रबंधक अभिषेक कुमार ने कहा कि जीविका गरीब परिवारों के विकास के लिए कई आयाम पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में जीविका द्वारा समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि प्रखंड में इस प्रकार के रोजगार मेले का आयोजन होने से युवक युवतियों को काफी फायदा होगा। वहीं, जीविका के रोजगार प्रबंधक मुमताज रहमानी ने बताया कि मेला में कुल 12 कंपनियों ने भाग लिया। इस मौके पर जीविकोपार्जन विशेषज्ञ चंदन भारती, क्षेत्रीय समन्वयक संतोष कुमार सुमन, लेखापाल मुकेश कुमार उपाध्याय, सामुदायिक समन्वयक संजीव कुमार, गोपाल कृष्ण, प्रीतम कुमार, खुशबू कुमारी और सरिता कुमारी, निरूपा राय, मनोज कुमार, गिरधर गोपाल, उमेश ठाकुर आदि मौजूद थे
