नवगछिया : हरनाथचक निवासी पप्पू यादव की हत्या मामले में उनकी पत्नी गुड़िया देवी के आवेदन पर नौ नामजद व चार अज्ञात पर गोपालपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। सोमवार की रात गुड़िया पति पप्पू यादव व अपने बच्चों के संग टीवी देख रही थी। तभी राजीव सिंह पिता महेश्वर सिंह ने फोन कर उनके पति को बुलाया। पति के पीछे पुत्री प्रियदर्शनी भी गयी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 574

बजरंगबली स्थान पर मोबाइल टावर के पास पहले से घात लगाकर राजकिशोर यादव, राजेश यादव, विरन यादव, मुन्ना यादव इन सबों के पिता स्व महेन्द्र यादव ग्राम हरनाथचक, विकास सिंह पिता राजेन्द्र सिंह, ग्राम गोढियारी (सैदपुर), उत्तम सिंह, प्रकाश सिंह व शैलेश सिंह, तीनों के पिता स्व मुक्तिनाथ सिंह, ठाकुरगंज जिला किशनगंज तथा इसके अलावे चार  अज्ञात लोग खड़े थे। मेरे पति के वहां पहुंचने पर सभी लोग गाली गलौज करते हुए

मेरे पति से कहने लगे कि उचित सिंह की पानी वाली जमीन तुमने क्यों खरीदी ? मेरे पति बोले कि जरूरत पर खरीदा है। इतना कहते ही राजकिशोर यादव ने आदेश दिया कि देखते क्या हो? हमलोगों से पंगा लिया है। गोली मार दो। इस पर राजेश यादव, मुन्ना यादव, राजकिशोर सिंह, विकास सिंह, उत्तम सिंह व शैलेश सिंह ने अपने अपने हाथ में रखे कट्टा से गोली मार कर मेरे पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया इलाज हेतु ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *