नवगछिया : मध्य विद्यालय अमरी बिशनपुर में पढ़ने वाले छात्रों के साथ उनके अभिभावकों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक का घेराव कर हंगामा किया। उन लोगों ने शिक्षिका का निलंबन वापस लेने की मांग की। इस दौरान उनके. साथ आए ग्रामीणों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार भारती के विरोधक में नारेबाजी भी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर बीईओ को ज्ञापन देने की बात भी कही है। ग्रामीणों का आरोप हैं कि प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार भारती ने सहायक शिक्षिका वीणा कुमारी जो वरीयता के क्रम में उनसे सीनियर थीं, उनके विरुद्ध झूठा आरोप लगाकर नियोजन इकाई के नियम को ताक पर रखकर बिना जांच कराए निलंबित कर दिवा ।

ग्रामीण निरंजन कुमार, कुंदन कुमार, सिकंदर कुमार, टुनटुन कुमार, मनीष मंडल, अभिमन्यु मंडल, निवास कुमार, व राज कुमार, विशाल कुमार, मुस्कान नि कुमारी, तुलसी कुमारी, मनीष कुमार, अर्चना कुमारी ने बताया कि वीणा छात्रों को बेहतर ढंग से पढ़ाती थीं। उनका व्यवहार भी अच्छा था।

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक वीणा कुमारी का निलंबन वापस नहीं होगा, तब तक हम लोग लड़ाई लड़ते रहेंगे। वहीं प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार ने बताया को बुधवार को ग्रामीणों ने वीणा कुमारी का निलंबन समाप्त करने के लिए हंगामा किया। वह मुझसे सीनियर हैं। वीणा के विरुद्ध शैक्षणिक कार्य में लापरवाही, बीएड के प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का सही नहीं पाया जाने जैसी कई शिकायतें हैं।

इसी के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। बीपीआरओ नीतीश कुमार ने बताया कि शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। उनसे यह पूछने पर कि क्या आरोप की जांच की पड़ताल करने के लिए विद्यालय कोई गया था तो उन्होंने कहा कि कार्यालय में आकर संपर्क कीजिए। उसके बाद उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया पर वह नहीं मिले।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *