नवगछिया । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारू मजूमदार की शहादत की 51वीं वर्षगांठ पार्टी के पुनर्गठन की 49वीं वर्षगांठ और माले नेताओं ने शहीदों, दिवंगत नेताओं और कॉमरेडों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। वक्तताओं ने कहा कि हमने इस साल की शुरुआत पटना में अपने 11वें पार्टी महाधिवेशन के आयोजन से की थी। हमारे पार्टी महाधिवेशन द्वारा दिये गए नारे- ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ की अनुगूंज आज पूरे देश में सुनाई दे रही है।
Total Downloads: 78
वक्ताओं ने कहा कि मोदी हुकूमत के पिछले नौ सालों में भारत की जनता ने जबर्दस्त प्रताड़ना झेली है। अगस्त 2019 से जम्मू-कश्मीर में जो हुआ और मणिपुर में मई 2023 से जो हो रहा है, इसका हमें अपनी पूरी ताकत व ऊर्जा, साहस और प्रतिबद्धता को एकत्र करना होगा ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराया जा सके। पटना छात्र संगठन आइसा के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए कोश संग्रह कर रहे आईसा के राज्य अध्यक्ष विकास यादव पर अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। हम आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हैं
सभा को भाकपा माले के जिला सचिव कॉमरेड बिंदेश्वरी मंडल, इनौस के राज्य सह सचिव कॉमरेड गौरी शंकर राय, प्रखंड सचिव कॉमरेड रामदेव सिंह, कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल थे कॉमरेड रविंद्र मिश्र, वकील मंडल, राजकिशोर यादव, गुरदेव सिंह, जयप्रकाश शर्मा, राधे श्याम रजक, राजो पंडित, बालेश्वर ठाकुर, बीरबल मंडल, विष्णु मंडल, सहित सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष कॉमरेड मौजूद थे।

