नवगछिया । नवगछिया नगर थाना के उजानी गांव में इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में चल रहे नौवीं की परीक्षा के दौरान दो छात्रों के बीच बीते दिनों हुए विवाद के बाद नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के विरोध में उजानी के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शनिवार की सुबह तीन ताजिया लाकर सड़क के बीचो बीच रख दिया एवं पुलिस प्रशासन का विरोध करने लगे।

सूचना पर घटनास्थल पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल वज्र पदाधिकारी एवं मकबूल अहमद पहुंचे। घंटों समझाने के बाद दोपहर में सड़क से तीनों ताजिया को हटा लिया गया। लेकिन यहां पर शाम होते ही पुन: तीनों ताजिया सड़क के बीचोबीच रखकर फिर से विरोध करने लगे। घटना के बाद देर शाम तक प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा समझाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन पूरा जाम लगा हुआ है। प्रशासन के लोग प्रयासरत है।

माखातकिया के लोग नहीं करेंगे पहलाम

नवगछिया। नवगछिया के माखातकिया के लोगों ने पहलाम नहीं किया। लोगों ने कहा कि हमलोग जहां वर्षों से पहलाम करते आ रहे हैं। उस जमीन को गलत तरीके से कुछ लोगों ने अपने नाम से करवा लिया है। बीते साल ही नवगछिया एसडीओ द्वारा मामले को खत्म करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। लोगों ने कहा कि रविवार को उस जमीन पर हमलोग मेला लगाएंगे, जहां वर्षों से मेला लगा रहे थे तभी पहलाम पहलाम करेंगे। देर रात तक लोगों को समझने-बुझाने के लिए प्रशासन के लोग लगे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *