नवगछिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर के तत्वावधान में गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय धरहरा में रविवार को महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर के सचिव अपर जिला और सत्र न्यायाधीश ज्योति कुमारी ने महिलाओं को सफल बनाने के लिए संवैधानिक अधिकारों को बताया। कहा कि यदि किसी महिला की उसके पति द्वारा घरेलू हिंसा की जाती है तो उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इस अवसर पर सचिव ज्योति कुमारी ने एक फलदार पौधा लगाया गया। मौके पर पैनल अधिवक्ता पूनम कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता अनीता शर्मा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक युगेश कुमार आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
