नवगछिया। नवगछिया में मुहर्रम जुलूस में घटित घटना को लेकर भाजपा का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों से मिला और प्रशासन द्वारा जो मुआवजे का आश्वासन दिया गया है उसे दिलाने का आश्वासन दिया।
Total Downloads: 78
भाजपा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ पीड़ित को मुआवजे की मांग की। कल भाजपा का एक शिष्टमंडल एसडीओ से भी मिलेगा।
इस मौके पर पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, जिला प्रभारी अभय बर्मन, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार, पूर्व महामंत्री मनोज पांडे, मुरारीलाल चिरानिया, नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, धीरज सिंह, नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

