नवगछिया। नवगछिया बाजार में शनिवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान पटाखे का अवशेष लगने से घायल बच्ची के आंख का देर रात ऑपरेशन कर टुकड़े को निकाला गया। जख्मी बच्ची मायगंज अस्पताल भागलपुर में भर्ती है। घटना के विरोध में लड़की के परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने आक्रोश में रविवार को भी बाजार बंद कराने का प्रयास किया।

घटना की सूचना पर एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने बच्ची के परिजनों के साथ-साथ आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। परिजनों के साथ बैठकर बात की। एसडीओ ने घायल लड़की को मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया।

लड़की के परिजनों ने कहा कि बच्ची का एक आंख सदा के लिए खत्म हो गया। आरोपी युवक और ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकरी पर कार्रवाई की मांग की। एसडीओ और एसडीपीओ ने सभी बातों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। डब्लू यादव ने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा मुआवजा नहीं दिया जाता है तो बच्ची को जो भी सहायता होगी हम देंगे। सभी के समझाने-बुझाने के बाद परिजन माने।

उजानी में भी लोगों को समझा-बुझाकर पहलाम कराया

उजानी के लोगों द्वारा पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई को लेकर ताजिया सड़क पर रखकर मेला नहीं लगाया था और पहलाम नहीं किया गया था। रविवार को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डब्लू यादव ने लोगों को समझा-बुझाकर मेला लगवाया और पहलाम भी करवाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *