नवगछिया । नवगछिया के बनारसी लाल वाणिज्य महाविद्यालय के व्यख्याता सह शिक्षक प्रतिनिधि राज किशोर सिंह ने मोबाइल पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली गलौज कर छात्र का नामांकन करने का दबाव देने का आरोप गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल पर लगाया है। घटना की जानकारी राजकिशोर सिंह के द्वारा अपने निकाय के अधिकारियों को की गयी है।
Total Downloads: 78
वहीं इस संबंध में विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि लड़के का नामांकन नहीं ले रहा था। उस छात्र ने फोन किया तो क्षेत्र का होने के नाते मैंने कहा कि जो नामांकन ले रहा है उससे बात कराओ। इसी दौरान उधर से उसने कहा कि विधायक कौन होता है हम बात नहीं करेंगे। मैंने कहा कि नामांकन नहीं लीजिए लेकिन हम जनप्रतिनिधि हैं। हमसे बात क्यों नहीं कर रहे हैं।
उसके बाद भी उसने बात नहीं की और फोन रख दिया। मैंने फोन पर उनको कुछ नहीं कहा है। गाली गलौज की बात गलत है। उल्टे उधर से ही कहा गया कि विधायक के कहने से नामांकन नहीं होगा अब तो और उस लड़के का नामांकन नहीं लेंगे।

क्या है मामला
राजकिशोर सिंह ने बताया कि एक छात्र शिवम कुमार ने अपने मोबाइल पर विधायक से बात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमने मोबाइल पर बात करनी शुरू की तो विधायक गोपाल मंडल द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज किया जाने लगा। हमने घटना की जानकरी अधिकारी एवं सहयोगियों को तत्काल दी। मंगलवार को इसके लिए बैठक रखने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
