नवगछिया : एसडीपीओ दिलीप कुमार. ने गुरुवार को अपने कार्यालय में क्राइम कंट्रोल मीटिंग की। उन्होंने सभी थानेदारों से कहा कि लंबित मामलों का निपटारा जल्द करें। इस माह में अपराध व कांडों का निष्पादन कम हुआ। मुहर्रम में एक छोटी सी दुर्घटना हुई। बाकी जगहों पर शांति पूर्वक मुहर्रम संपन्न हुआ। शरारती लड़कों के पटाखा फोड़ने से एक किशोरी की आंख में चोट लगी थी।

सावन में थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था में व्यस्त होने से ऐसा हुआ था । लूट की घटनाओं में गिरफ्तार आरोपितों ने सभी कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पप्पू यादव की हत्या हमारे लिए चुनौती है। इस घटना को शूटर ने अंजाम दिया है। हम इस घटना की जांच कर रहे हैं।

रंगरा के मदरौनी में महिला की हत्या हुई थी। इसकी भी जांच की जा रही है। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर राकेश कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, ढोलबज्जा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, कदवा ओपी प्रभारी नरेश कुमार, रंगरा ओपी प्रभारी बिट्टू कुमार कमल मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *