नवगछिया । नवगछिया रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने के लिए रविवार को अमृत भारत परियोजना के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल सभा को संबोधित करने के साथ-साथ नवगछिया स्टेशन पर होने वाले कार्यों का आधारशिला रखेंगे। स्टेशन पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगभग 5000 लोगों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में स्थानीय सांसद से लेकर जिला पदाधिकारी, एसपी, डीआईजी, डीएसपी, एसडीओ सहित अन्य अधिकारी सहित स्थानीय प्रतिनिधि को आमंत्रण भेजा गया है। इस अवसर पर कुछ स्कूलों के छात्र-छात्राएं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। साथ ही बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सह सीनियर डीईएन 2 अजय कुमार के नेतृत्व में यह कार्य हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यहां पर एवं मानसी स्टेशन को संयुक्त रूप से पुनर्निर्माण किया जाएगा। जिसमें प्लेटफार्म बनाने के साथ-साथ लिफ्ट एवं एक्सीलरेटर सीडी बनाया जाएगा। यहां पर बनाए गए नक्शे एवं अन्य तरह की जानकारी दी गयी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *