नारायणपुर। प्रखंड कार्यालय के शिल्प भवन में सोमवार को डीपीआरओ त्रिलोकी नाथ सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री खुशबू कुमारी एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में प्रगणक व पर्यवेक्षक के साथ बैठक की गई।
Total Downloads: 79
बैठक में जातीय गणना में आवंटित पंचायत सिंहपुर पश्चिम, जयपुर चूहर पश्चिम, नगरपारा पूरब, नगरपारा उत्तर के कर्मठ व जुझारू पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के द्वारा बहुत ही तन्मयता पूर्वक गणना प्रपत्रों को अपने- अपने रजिस्टर मोबाइल द्वारा ऑनलाइन सबमिट का काम किया गया।
नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का होगा संधारण
नारायणपुर। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समी अहमद ने नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिका संधारण कर ससमय वितरण का आश्वासन दिया। इसके लिए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई नारायणपुर के जिला मीडिया प्रभारी प्रियरंजन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार पिंकू, डॉ प्रशांत कुमार, दीपक कुमार सिंह, कुमार हिमांशु सिंह, संजय कुमार शर्मा एवं रवि कांत शास्त्री ने आभार व्यक्त किया है।

