नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के दोगच्छी के समीप बबरचक गांव निवासी टोटो चालक अमरजीत कुमार के साथ अपराधियों ने शनिवार देर रात को लूट की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों ने टोटो चालक के साथ हथियार के बट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
उसके बाद हाथ-पांव बांध कर से केला बागान में फेक दिया था। नगदी समेत मोबाइल भी छीन लिया था और टोटो लेकर फरार हो गया था। परबत्ता थाना अध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि रविवार को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
