बिहपुर। सावन की छठी सोमवारी पर अल सुबह से ब्रजलेश्वरधाम बोलबम के जयकारों से गूंजने लगा। यह सोमवारी मलमास माह की आखिरी सोमवारी थी। करीब दस दांडी बमों ने महादेव को जलार्पण कर सुख शांति को लेकर मंगलकामना की।

शिवभक्तों ने महादेव पर फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि चढ़ाया। मंदिर से सटे कुएं पर शिवभक्तों ने स्नान कर जल अर्पण किया। शिवभक्त महिलाएं नंदी के कान में भी मनोकामना सुनाती नजर आईं। मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा आदि शिवभक्तों की सेवा व सुरक्षा में तैनात दिखे। बिहपुर सीएचसी की ओर से मुफ्त चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *