नारायणपुर । प्रखंड के पहाड़पुर कोसी बांध का डीएम सुब्रत कुमार सेन व नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के एसडीओ, नवगछिया एसडीएम उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार को निर्देश दिया कि नेपाल से साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसको लेकर पहाड़पुर से हरिओ तक बांध की निगरानी में चौकीदार लगायें।

डीएम ने जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत के मुखिया नीतिश कुमार व रायपुर पंचायत के मुखिया सिंधु शर्मा को ग्रामीणों व वोलेंटियर के साथ द्वारा एक सप्ताह तक निगरानी करने को कहा। क्योंकि नेपाल से इतना पानी छोड़ने से कोसी नदी में भयावह स्थिति होगी। सुखद समाचार यह है कि गंगा में बाढ़ नहीं है। इसलिए चिंता थोड़ी कम है।

सीओ नीतेश कुमार सेठ, बीडीओ खुशबू कुमारी व भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह को लगातार चौकीदार द्वारा गश्ती कराने का डीएम ने निर्देश दिया। उन्हें पल-पल की रिपोर्ट करने को कहा गया है। बांध किनारे रखे मकई, पुआल को किसानों से बात कर हटाये जिससे कि बांध ज्यादा सुरक्षित रहे। नहीं तो चूहा से नुकसान होगा। पूर्व सरपंच अजय शर्मा, रामचन्द्र शर्मा सहित अन्य ने डीएम को बताया कि तेलडीहा गांव में मनरेगा द्वारा नया बांध निर्माण हुआ है।

उसके दोनों ओर जिओ बैग दिया जाय नहीं तो खतरा हो सकता है। डीएम ने जल संसाधन विभाग के एसडीओ को निर्देश दिया कि जिओ बैग जितना लगे लगायें और बांध में सभी स्लूईस गेट के पास पांच-पांच हजार बोरा मिट्टी भर कर रखवायें। पानी की भयावह को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है। मौके पर डीसीजीआई महेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *