बिहपुर। प्रखंड के विक्रमपर में घरेलू बिजली ठीक करने के दौरान के एक 55 वर्षीय अधेड़ बिजली करंट की चपेट में आ गये। जिस कारण मौके पर उनकी मौत हो गयी।
मृतक की पहचान मोहम्मद अजीम के रूप में हुई। इस बाबत मृतक के पुत्र मोहम्मद हातिम ने बिहपुर थाने में आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं करवाने की बात कही।

