नारायणपुर। प्रखंड के मध्य विद्यालय बलहा पूरब में गुरुवार की रात चारदीवारी पार कर चोरों ने पांच बोरा चावल सहित अन्य सामान की चोरी कर ली।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने भवानीपुर थाना को लिखित शिकायत की है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।

