नवगछिया। साहू परबत्ता बोतल टोला काली मंदिर पूजा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल को सार्वजनिक मां काली मंदिर बोतल टोला साहू परबत्ता के कमेटी का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 345
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंदिर में लगातार निर्माण कार्य को गति प्रदान कराने में विधायक का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है। विधायक ने कहा कि परबत्ता क्षेत्र के इस मंदिर में काली पूजा के अवसर पर विशेष अर्चना व मेला की भव्यता लोगों को इस मंदिर की आस्था से जोड़ेगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
