बिहपुर। नागपंचमी पर सोमवार को प्रखंड के बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा बड़ी भगवती स्थान में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने बिषहरी मां की पूजा व दर्शन किये। यह मेला देर शाम तक चलता रहा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
भगवती स्थान के पंडित राधाकांत झा बताते हैं कि किसी भी प्रकार के सांप के काटे जाने पर मां का नीर पिला देने मात्र से ही बीमार ठीक हो जाता है।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ईश्वर व सचिव जीवन चौधरी ने बताया कि नागपंचमी पर 364 बकरे की बलि , 440 फूलाइस, 85 मुंडन संस्कार एवं 60 चांदी का कलश माता को चढ़ाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
