नवगछिया । इस्माईलपुर से बिंदटोली के बीच लगातार गंगा के जलस्तर बढ़ने के बाद कटे हुए तठबंध के हिस्से में दबाव बना हुआ है। ऐसे जल संसाधन विभाग द्वारा तत्काल नदी के निचले स्तर से क्रेट कराकर ऊपर ले आया गया है। गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर से अधिक की वृद्धि हुई है। कोसी नदी के भी जलस्तर में वृद्धि जारी है।

इससे झल्लूदास दास टोला हो या इस्माईलपुर बिंदटोली सभी जगह पर गंगा नदी का दबाव बढ़ता जा रहा है। कैंप कर रहे अधीक्षण अभियंता रणवीर प्रसाद ने बताया कि तटबंध को सुरक्षित बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जो कार्य किया जा रहा है वह अब नदी में रुकने लगा है। निगरानी बनाए रखने के लिए 24 घंटा अनवरत अभियंताओं की टीम काम कर रही है।

छह एन स्पर पर जो भी कार्य कराया गया है। वह रुका हुआ है। अब धीरे-धीरे उसे निचले स्तर से ऊपर लाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर यह टिक जाएगा तो जिओ बैग एवं अन्य सामग्री डालकर उसे मजबूत किया जाएगा। जिससे कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि और अधिक होने पर दबाव बना रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *