नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी चितरंजन कुमार दास ने इस्माईलपुर थाने में आवेदन देकर अपने सीएसपी के डेढ़ लाख रुपए की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। सीसीटीवी फुटेज में चोरी का वीडियो भी देखा गया है।

बताया गया है कि लक्ष्मीपुर के वार्ड नंबर 3 के बिट्टू कुमार द्वारा रुपये की चोरी की गयी है। चितरंजन कुमार दास दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र अपने घर पर ही चलाते हैं।

घर में रखे डेढ़ लाख रुपये चोरों ने निकाल लिये। जो सीसीटीवी में कैद है। इस्माईलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी की जांच की गयी जिसमें नामजद अभियुक्त बिट्टू कुमार से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *