बिहपुर। मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में गुरुवार को सावन की पूर्णिमा पर शिवभक्तों ने महादेव व मां पार्वती को जल अर्पित किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। बहनों ने रक्षाबंधन के अवसर पर महादेव को जल अर्पित कर भाइयों की लंबी उम्र एव स्वस्थ जीवन की कामना की। रामजानकी ठाकुरबाड़ी के महंत राजेंद्र दास जी महराज ने कहा कि पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर दान करने का बड़ा महत्व है।

नारायणपुर। नारायणपुर खंड के स्वयंसेवकों ने रक्षाबंधन सूत्र उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में नारायणपुर खंड के विभिन्न शाखाओं से शिशु, बाल, तरुण एवं प्रौढ़ स्वयंसेवक शामिल हुए। कार्यक्रम में बाल स्वयंसेवकों द्वारा अमृत वचन, सुभाषित, सामूहिक गीत एवं एकल गीत की प्रस्तुति की गई। उपस्थित स्वयंसेवकों ने ‘भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर एवं कार्यक्रम के उपरांत सभी ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर समाज, राज्य एवं राष्ट्र की सुरक्षा का संकल्प लिया।

बिहपुर। प्रखंड के शहरी व ग्रामीण इलाके में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ भाई-बहन के पावन प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रेशम की डोर से बने रंग-बिरंगी राखी बांधी व आरती उतार कर उन्हें मंगल टीका लगाया एवं मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने भी बहन की सदा रक्षा का संकल्प लेते हुये उपहार भी दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *