नवगछिया । भाजपा नवगछिया के पार्टी कार्यालय में शनिवार को जिला की बैठक अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी मिथिलेश तिवारी सह क्षेत्रीय प्रभारी मनीष पांडे ने भाग लिया। बैठक में लोकसभा प्रभारी रामानंद चौधरी, जिला प्रभारी अभय वर्मन, विधायक ई शैलेन्द्र, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो कमरूजमा अंसारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा ने भाग लिया। बैठक में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

Whatsapp group Join

प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां एक बूथ अध्यक्ष भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक का दायित्व निर्वहन कर सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी का संग्रह करेंगे। संग्रहित मिट्टी से दिल्ली में शहीदों के सम्मान में अमृत वाटिका बनाया जाएगा।

बैठक के उपरांत पकरा गांव एवं सुकटिया में कार्यकर्ताओं की टोली ने घर घर जाकर मिट्टी का संग्रहण किया गया। वहीं देर शाम शिक्षा विभाग में हिन्दुओं के पर्व त्योहार में की गई छुट्टी में कटौती एवं बिजली की बदतर व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में किया गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet