नवगछिया। सबौर थाना क्षेत्र के पंचवटी हाट स्थित अमित बुक्स डिपो के प्रोपराइटर सुनील कुमार साह ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर थाना क्षेत्र के हरनाथचक स्थित आइडियल विद्या मंदिर के संचालक प्रमोद कुमार सिंह पर संस्थान का बकाया राशि नहीं देने का मामला दर्ज कराया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
आवेदन के अनुसार हिसाब करने के बाद एक लाख सतरह हजार आठ सौ सड़सठ रुपये बकाया निकला, जिसमें एक हजार रुपये पे फोन पर भेजा गया है, शेष राशि किश्तों में देने की बात तय हुई थी, परन्तु आइडियल विद्या मंदिर के संचालक द्वारा राशि नहीं दी जा रही है। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
