नवगछिया। एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय के अधिकारी निरीक्षण के नाम पर सामूहिक भोज महाविद्यालय में खाकर जाते हैं। परिषद के अनुज चौरासिया ने आरोप लगाया कि सोमवार को प्रोवीसी नवगछिया के जीबी कॉलेज में निरीक्षण करने आए थे और वो निरीक्षण के नाम पर भोज खाकर चले गए, जबकि आज से पार्ट थर्ड के छात्र का नामांकन और फार्म भरने की तिथि जारी

विश्वविद्यालय द्वारा की गयी थी परन्तु जब टीम के सदस्य आए तो काउंटर को बंदकर शिक्षक के साथ-साथ कर्मचारी को भोज व्यवस्था में प्रभारी प्रिंसिपल के आदेश से लगाया गया। इससे सैकड़ों छात्र बिना फार्म भरे वापस लौट गये।

विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य कुशवहा ने कहा कि महाविद्यालय में काफी अनियमितता देखने को मिलती है। छात्र नयी शिक्षा प्रणाली के तहत कक्षा करने जाते हैं, परंतु बिना कक्षा किए वापस आना पड़ जाता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *