एलपीजी सिलेंडर की तरह अब राशन की दुकानों से सब्सिडी वाला जरूरी सामान खरीदने के लिए भी आधार कार्ड जरूरी होगा। इसके लिए सरकार नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है। राशन कार्ड रखने वाले जिन लोगों के पास आधार नहीं है, उन्हें 30 जून तक इसके लिए अप्लाई करने का वक्त दिया गया है। फूड एंड कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राशन के सामान के लिए आधार जरूरी कर देने से फूड सिक्युरिटी लॉ के तहत हर साल दी जा रही 1.4 लाख करोड़ की सब्सिडी में गड़बड़ियां और करप्शन दूर होगा। सब्सिडी जरूरतमंद लोगों के सीधे खाते में आएगी।

Whatsapp group Join

Q&Aमें समझें कितने लोगों पर पड़ेगा असर, कैसे मिलेगी सब्सिडी…

Q. कितने लोगों पर असर पड़ेगा?

A.सरकार के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं हैं, वे 30 जून तक इसके लिए अप्लाई कर दें। आधार नंबर मिलने पर उसे राशन कार्ड से लिंक करा लें। नेशनल फूड सिक्युरिटी लॉ (NFSA) के दायरे में देश की 80 करोड़ आबादी आती है। प्रति व्यक्ति के हिसाब से हर महीने 1 से 3 रुपए किलो गेहूं और चावल सब्सिडी रेट पर दिया जाता है।

Q. सरकार के नोटिफिकेशन में क्या है?

A.नोटिफिकेशन के मुताबिक, सब्सिडी ले रहे लोगों को अब आधार कार्ड की जानकारी राशन दुकान पर देनी होगी। इससे उनके खाते में डायरेक्ट सब्सिडी ट्रांसफर की जा सकेगी। ठीक उसी तरह जिस तरह अभी सब्सिडाइज्ड रसोई गैस सिलेंडर खरीदने पर आती है। राशन खरीदने पर फिलहाल चंडीगढ़, पुड्डुचेरी और दादर नगर हवेली में सब्सिडी सीधे खाते में पहुंच रही है। असम, मेघालय और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर यह नोटिफिकेशन देश के सभी राज्यों के लिए लागू होगा। राज्य सरकारों से कहा गया है कि कैश सब्सिडी के लिए आधार नंबर मिलने के 3 दिन में इसे राशन कार्ड या बैंक खाते से जोड़ा जाए।

Q. 30 जून तक कैसे सब्सिडी का फायदा मिलेगा?

A.जब तक किसी शख्स का आधार कार्ड बनकर नहीं आता है। उसे राशन कार्ड और आधार इनरोलमेंट आईडी स्लिप दिखानी होगी या आधार बनवाने के लिए जरूरी वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों की एक कॉपी जमा करनी होगी। तभी सब्सिडी का फायदा मिलेगा।

Q. अगर आधार नहीं है तो सब्सिडी पाने के लिए क्या करना होगा?
A.
राशन पर सब्सिडी लेने के लिए आधार अप्लाई करना होगा। इसके लिए दुकान के ओनर या सरकार के पोर्टल पर जाकर नाम, पता, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड नंबर की जानकारी देनी होगी। इससे कुछ दिन में आधार नंबर आ जाएगा।

Q. सरकार क्यों इसे जरूरी कर रही है?
A.मिनिस्ट्री के एक सीनियर अफसर ने बताया कि राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए कई बार राज्यों से कहा गया, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत धीमी थी। पीडीएस सिस्टम में मौजूद गड़बड़ी-करप्शन को खत्म करने और सब्सिडी में बेहतर टारगेट के लिए यह डिजिटाइजेशन जरूरी है।

Q. देश में कितने राशन कार्ड होल्डर हैं?
A.
अफसरों के मुताबिक, अभी देश में 23 करोड़ राशन कार्ड होल्डर हैं। 72% यानी 16.62 करोड़ के आधार कार्ड लिंक हो चुके हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet