नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने वाले माखातकिया निवासी पुतुल सिंह को गिरफ्तार कर अनुमण्डल अस्पताल में उसका मेडिकल जांच करवायी।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी घर मे शराब पीकर हंगामा कर रहा था। घरवालों ने पुलिस को फोन किया। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

