नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में घर में घुसकर आशा देवी को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही खरीक पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल महिला को खरीक पीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया।
Total Downloads: 85
वहीं, घायल महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम गांव के ही जयप्रकाश यादव हथियार के साथ उसके घर घुस गया और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इसी दौरान उसके बेटा राजा यादव समेत उसके परिवार के अन्य सदस्य भी आकर मेरे साथ मारपीट की।
मामले को लेकर महिला ने थाने में आवेदन भी दिया है। वहां से खरीक थाना में आवेदन भेजा गया जहां प्राथमिकी दर्ज की गई। खरीक थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का इलाज करवाया गया है और उसके आवेदन के आलोक में प्राथमिकि दर्ज की गई है।

