नवगछिया । राणी सती मंदिर सेवा समिति खरीक बाजार मंदिर प्रांगण में भादो महोत्सव का आयोजन गुरुवार को किया गया। शुक्रवार को प्रसाद पूजा आरती 56 भोग एवं मंगल पाठ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अखंड ज्योत, मैया का श्रृंगार और दरबार आकर्षण का केंद्र था। कार्यक्रम में सवामणि प्रसाद और भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया।

भजन संध्या में पिंटू शर्मा धनबाद, राजलक्ष्मी धनबाद, सरूपा केजरीवाल नवगछिया, श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा राणी सती दादी को रिझाया गया। लाया थारी चुनरी मैया करो स्वीकार, कितनो प्यारो कितनो सुंदर मैया को दरबार लागे, किसने सजाया दादी तुझे, दादी-दादी बोल दादी सुन लेसी आदि भजनों से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था और दादी के भक्त झूम रहे थे। नवगछिया से काफी संख्या में दादी प्रेमी खरीक मंदिर पहुंच कर दादी के भजनों पर झूमे।

नवगछिया और बाहर से आए भक्त जनों को मंदिर कमेटी ने दुपट्टा और दादी की तस्वीर देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राणी सती दादी मंदिर कमेटी के प्रदीप कुमार जैन, सुनील कुमार लाठ, जगदीश लाठ ,प्रदीप कुमार लाठ सौरभ कुमार जैन अतुल कुमार लाठ एवं सभी दादी भक्त लगे हुए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *