बिहपुर : नवगछिया पुलिस जिला बुद्धिजीवी विचार मंच ने इंस्पेक्टर बने बिहपुर एसएचओ राजकुमार सिंह को मंगलवार को सम्मानित किया। 2009 बैच के दारोगा बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को पदोन्नति मिली है।
झंडापुर ओपी के पूर्व प्रभारी रहे पंकज कुमार व शिव प्रसाद रमानी भी पदोन्नत होकर इंस्पेक्टर बनाए गए हैं। मंगलवार को बुद्धिजीवि मंच के सदस्य सह प्रखंड के पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी की मौजूदगी व औलियाबाद निवासी ई.सोनू मिश्रा के संयोजन में इंस्पेक्टर बने बिहपुर थानाध्यक्ष श्री सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर एसआई विकास कुमार, दीपिका जूही व नवीन कुमार समेत एएसआई हरेंद्र व दाफादार डोमी मंडल आदि भी मौजूद थे।

