नवगछिया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया के जीबी कॉलेज के कॉलेज अध्यक्ष और कॉलेज मंत्री की अगुवाई में महाविद्यालय में शुद्ध पेयजल और सामान्य छात्रावास को चालू करने को लेकर प्रिंसिपल प्रो. शिव शंकर मंडल से को ज्ञापन दिया। कॉलेज अध्यक्ष पीयूष यादव ने बताया कि नई शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत अभी छात्रों को 75% उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है

दूर-दूर के छात्र को प्रत्येक दिन क्लास करना होता है और निर्धन छात्र क्लास नहीं कर पाते हैं इसलिए महाविद्यालय प्रशासन को जल्द से जल्द छात्रावास को चालू करवाना चाहिए।कॉलेज मंत्री शुभम भारद्वाज ने बताया महाविद्यालय में छात्राओं को शुद्ध पानी पीने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

महाविद्यालय में शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था नहीं होने से छात्रों को पेयजल के लिए काफी परेशानी होती है। वहीं कॉलेज सहमंत्री विक्रम कुमार और नगर सहमंत्री सहमंत्री डब्लू कुमार ने बताया कि प्राचार्य ने सकारात्मक दिशा में कार्य करने की बात कही। इस दौरान मनीषा कुमारी, कोमल आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *