नवगछिया । समस्तीपुर के ताजपुर का रहने वाला युवक गुरुवार को नवगछिया में एनएच 31 पर बेहोशी की हालत में मिला। डायल 112 की टीम ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के राजबाड़ा निवासी अभय प्रकाश पासवान के रूप में हुई। वह एक सीमेंट की एजेंसी पर काम करता था। परिजनों ने एजेंसी और ट्रक चालक पर युवक को अगवा कर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

युवक नवगछिया एनएच 31 पर गंभीर रूप से घायल पड़ा था। घायल अवस्था में उसने डायल 112 को अपने घर का फोन नंबर देकर सूचना देने को कहा। अस्पताल में युवक को होश में लाया गया। बाद में उसकी मौत हो गयी। सूचना पर मृतक के परिजन पहुंचे। मृतक के चचेरा भाई लक्ष्मी पासवान ने बताया कि अपहृत युवक ताजपुर के एक सीमेंट एजेंसी में मुंशी था। 19 सितंबर की शाम वह लापता हो गया।

परिजनों ने थाना में उसके अपहृत होने की सूचना दी। मृतक के भाई ने एजेंसी वाले पर ही पीट-पीटकर हत्या कर नवगछिया में शव फेक देने का आरोप लगाया। वहीं मृतक के साले धनिक ने भी अपने जीजा की हत्या की आशंका जताई है। बताया कि मृतक के गले में इंजेक्शन के निशान मिले हैं।

नवगछिया थानाध्यक्ष ने बताया कि ताजपुर के थानाध्यक्ष से बात हुई है। उसने बताया कि वह के थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ताजपुर पुलिस देर रात तक नवगछिया पहुंच रही है। मृतक के भाई ने एजेंसी मालिक और ट्रक चालक पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप लगाया है। उसका बयान ताजपुर समस्तीपुर पुलिस को भेजा जा रहा है। शव का भागलपुर मायगंज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet