आपने अक्सर सभी घरों में घर के बाहर नेम प्लेट लगी देखी होगी। जिसमें घर के सदस्यों के नाम होते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि आप अपना नाम का नेम प्लेट चांद पर भी लगा सकते हैं? नहीं तो अब सोचिए जनाब। क्योंकि वक्त आ गया जब आपके नाम की नेम प्लेट आप चंद्रमा पर भी लगवा सकते हैं। और वो भी बहुत ही कम पैसे में आप अपना नाम चांद पर पहुंचा सकते हैं।
Total Downloads: 295
ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब हिंदुस्तानियों को चांद की जमीन पर अपनी नेमप्लेट लगवाने का मौका मिल रहा है। अंतरिक्ष के लिए शुरू हुई एक स्टार्टअप टीम इंडस ने यह ऐतिहासिक काम करने की जिम्मेदारी ली है।
मिली जानकारी के अनुसार टीम इंडस कंपनी पब्लिक डोनर्स के नाम को एक एल्यूमीनियम प्लेट पर लिखकर इसे चांद की धरती पर लगाएगी।
चांद की जमीन पर यह नेम प्लेट उस वक्त लगाई जाएंगी जब अंतरिक्ष यात्री चांद से वापस आएंगे। इसके लिए एक व्यक्ति को केवल 500 रुपये का खर्च करना होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि यह मिशन 28 दिसंबर 2017 को पूरा हो सकता है।
इस दिन भारत से पीएसएलवी रॉकेट छोड़ा जाएगा जो पृथ्वी से 3.84 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगा। संभावना है कि यह रॉकेट 26 जनवरी 2018 तक चांद पर पहुंच जाएगा। एक बार जब यह रॉकेट चंद्रमा पर पहुंच जाएगा, तो वहां मौजूद रोबोट धरती पर इसकी तस्वीरें और वीडियो भेजेगा। प्रोजेक्ट की फंडिंग के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर धन जुटाया जा रहा है।



