बिहपुर : बिहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार की रात प्रखंड के हरिओ गांव से एक इंडिगो कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा।
बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि हरिओ के पंचायत भवन के पीछे से एक इंडिगो कार से 65.21 लीटर विदेशी बरामद शराब बरामद किया गया। शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।

