नवगछिया । लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के तत्वाधान में पुलिस लाइन नवगछिया में हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। उद्धघाटन पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, डिस्ट्रिक चेयरपर्सन पवन कुमार सर्राफ, अजय कुमार रुंगटा, डॉ एके केजरीवाल, डॉ. बीएल चौधरी, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. मीना कुमारी और क्लब अध्यक्ष कमलेश कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कैम्प में जांच कराने के लिए जवानों को प्रेरित किया। कहा कि जवान हर हमेशा ड्यूटी पर मुश्तैद रहते हैं। इनकी नींद भी सही से पूरी नहीं होती है। जिस कारण अपने स्वाथ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं। कहा कि स्वस्थ शरीर, अच्छे जीवन की पहचान है।
Total Downloads: 83
डॉ. ए. केजरीवाल ने कहा कि आज के समय मे पुलिस प्रशासन में लगे जवान को अपनी फिक्र कम और जनता की फिक्र ज्यादा रहती है। जिस कारण वह अपनी मेडिकल जांच समय पर नहीं करा सकते हैं। जिसके कारण उन्हें कभी भी कोई गम्भीर बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
कैम्प की सफलता में डॉ. बादल चौधरी (नेत्र चिकित्सक), डॉ. राजेश कुमार (फिजियोथेरेपी), डॉ. जमशेद अहमद(बिहार पैथोलॉजी) का सहयोग सराहनीय था। कैम्प में करीबन 125 जवानों की जांच की गई, जिसमें करीबन 20 महिला बल भी थी।

कैंप के आयोजन में क्लब के बिनोद खंडेलवाल, मोहन लाल चिरानियां, प्रमोद केडिया, अभय मुनका, मनोज सर्राफ, दीपक चिरानियां, नवीन केजरीवाल, गुड्डू कुमारस, सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा , मेजर कुणाल आनंद चक्रवर्ती का विशेष सहयोग रहा।
