नवगछिया। आनंद विहार से कामाख्या जानेवाली 2506 अप नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद अपने रूट पर चलने लगी है। पिछले सप्ताह ट्रेन बक्सर स्टेशन के समीप दुर्घटनाग्रसत हो गयी थी। इस कारण इसका रूट परिवर्तन कर दिया गया था लेकिन अब सामान्य रूट में आने के बाद भी यह ट्रेन मंगलवार को लगभग 7 घंटा लेट से चल रही थी।
Total Downloads: 354
वही नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली 12424 राजधानी एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से नवगछिया पहुंची। महानंदा एक्सप्रेस जो दिल्ली से अलीपुरद्वार जाती है वह 7 घंटा विलंब से चल रही थी।
इसी तरह से 15910 अप अवध असम एक्सप्रेस जो लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाती है वह 5 घंटा विलंब से चल रही थी। पिछले एक सप्ताह से इन सभी ट्रेनों के विलंब हो जाने के कारण यात्री काफी परेशान नजर आ रहे हैं। पर्व त्योहार के मौके पर यात्री अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं।

