नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया के रसलपुर ढाला के पास राजधानी ट्रेन पर असामाजिक तत्वों की ओर से पत्थर फेंके गए। सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
आरपीएफ सेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि करीब 5:40 पर नवगछिया से खुलने के बाद रसलपुर ढाला के आसपास किसी ने ट्रेन पर पत्थर फेंका, जिससे चालक के आगे का शीशा टूट गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर आरपीएफ की टीम पहुंची। लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। घटना की प्राथमिक की बिहपुर में दर्ज कराई जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
