बिहपुर । बिहपुर सीएचसी में पिछले एक महीने से सीबीसी मशीन खराब है जिससे मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। मरीजों को बाहर से जांच करवानी पड़ती है।
Total Downloads: 354
इस परेशानी को लेकर शुक्रवार को सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के गौतम कुमार प्रीतम, जिप मोइन राइन, जिप प्रतिनिधि चंदन कुंवर, राजद जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, मुखिया सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, उपप्रमुख एनामुल दिन के 11 बजे सीएचसी बिहपुर पहुंचे। जहां सीएचसी प्रभारी डॉ. मुरारी पोद्दार मौजूद नहीं थे। हेल्थ मैनेजर व सहायक चिकित्सक ने बताया कि इस समस्या को लेकर सीएस भागलपुर को अवगत कराया गया है। वहीं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया मनोज कुमार लाल ने फोन से भागलपुर सांसद अजय मंडल को उक्त समस्या से अवगत कराया व मौजूद डॉक्टर से बात कराई। वहीं जनप्रतिनिधि ने एक आवेदन सीएस भागलपुर के नाम से लिखकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा।
बिहपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार ने बताया करीब 15 दिनों से सीबीसी मशीन और बायो केमिकल एनालाइजर खराब है। दो बार इंजीनियर देख कर गये। इसकी जानकारी जिला को दी गई है। फिलहाल अस्पताल में जितना संसाधन उपलब्घ है। उसका बेहतर उपयोग कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
