नवगछिया नवगछिया बाजार समिति के निकट पुरानी पुलिस लाइन में भागलपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक विवेकानंद के द्वारा बुधवार को ट्रैफिक थाना का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर उन्होंने बताया की नवगछिया में इस थाना की बेहद आवश्यकता थी, जिसे सरकार के निर्देशानुसार पूरा किया गया। तत्काल इस थाने में एक थानाध्यक्ष और पुलिस बल के साथ एक चारपहिया वाहन एवं दुपहिया वाहन की व्यस्था की गई है। पुलिस कप्तान को आगे के कार्य के लिए दिशा निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया की इस थाना के बनने से एक ओर जहां अनुमंडल के लोगों को जाम से निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटना को भी कम करने में मदद मिलेगी। उद्घाटन से पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक को नवगछिया पुलिस के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर उप महानिरीक्षक विवेकानंद के अलावे नवगछिया पुलिस कप्तान सुशांत कुमार सरोज समेत एसडीपीओ नवगछिया नगर थाना अध्यक्ष भारत भूषण गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार इंस्पेक्टर पंकज कुमार महिला थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी एसटीएससी थाना अध्यक्ष राहुल कुमार दरोगा उमाकांत सिंह सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

ट्रैफिक थाना के थाना अध्यक्ष बने विनय

नवगछिया ट्रैफिक थाने के उद्घाटन के साथ नवगछिया एसपी ने डीआईजी के उद्घाटन के उपरांत पत्रकारों को बताया कि इस थाने में विनय कुमार सिंह को थाना अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है साथ ही यहां पर एक थाना लेखक एवं एक थाना प्रबंधक की नियुक्ति हुई है। उन्होंने बताया कि इस थाने में हेड हिल डिवाइस के माध्यम से जुर्माना वसूला जाएगा। जो खुद जिला या मुख्यालय को जुर्माना के राशि जाएगी। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि एक माह के अंदर होमगार्ड के जवान के साथ-साथ पुलिस बल की नियुक्ति किया जाएगा जो 50 से अधिक संख्या में होगी। थाने में सीसी फुटेज कैमरा होगा।

एफ आई आर दर्ज करने की कॉपी होगी स्टेशन डायरी होगा।मोबाइल एवं वायरलेस की व्यवस्था किया गया है। इस ट्रैफिक थाने के खुलने के बाद यहां पर प्रमुख रूप से यातायात के संसाधनों एवं उससे होने वाली परेशानी का समाधान किया जाएगा।नवगछिया बाजार में विशेष तौर पर अभियान चला करके सड़क के किनारे बनाए गए दुकानों को हटाना है एवं जाम से मुक्ति दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां पर किसी भी तरह का कोई परेशानी ना हो इसके लिए नवगछिया एसडीपीओ पूरे व्यवस्था को देखरेख करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *