नारायणपुर : प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के सामुदायिक भवन परिसर में गुरुवार को नारायणपुर बीडीओ खुशबू कुमारी के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ, सीओ नीतेश कुमार सेठ मुखिया बेबी देवी, सीडीपीओ यासमीन सगुप्ता ने किया। संबोधन में बीडीओ खुशबू कुमारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही जनसंवाद में दिए गए शिकायत और सुझाव पर अमल करने का आश्वासन देकर प्रखंड में किसी भी समस्या को लेकर संपर्क करें। उसका निदान किया जाएगा।
प्रभारी सीओ नीतेश कुमार सेठ ने संबोधन में कि भूमि विवाद संबंधित जो भी समस्या को हर शनिवार को भवानीपुर ओपी परिसर में जनता दरबार में सुलझाया जाएगा। वहां पर आवेदन देकर समस्या रख सकते हैं। जमीन से जुड़ी जो भी समस्या है उसका निदान किया जाएगा। आपूर्ति पदाधिकारी कृष्णानंद ने कहा कि पीडीएस से जुड़ी बातों को रखा और राशन कार्ड या राशन से वंचित है।
उसे नजदीकी डीलर से आधार लिंक करवाकर राशन कार्ड बनाने में सहयोग किया जाएगा। डीलर से संबंधित शिकायत पीडीएस कार्यालय में लिखित रूप से देने को कहा गया। मुखिया बेबी देवी ने जन संवाद में सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहती है कि सरकार ने जो योजना दी थी उसे जनहित के लिए पंचायत में पूरा कर लिया गया है।

वहीं, समाजसेवी प्रीतम मिश्रा ने मांग की है कि लखना मोर के पास रेलवे लाइन के नीचे पानी निकासी के लिए पुलिया बन जाता है तो जल जमाव से राहत मिले जाएगी। जन संवाद में बीपीआरओ नीतेश कुमार, सीडीपीओ शगुफ्ता यासमीन, एमो कृष्णानंद, पीएचसी प्रभारक डा. विनोद कुमार, सरपंच संजय सहनी अधिवक्ता श्यामानंद गुप्ता, भवानीपुर एडिशनल प्रभारी मुलायम प्रसाद यादव, बरूण झा समेत अन्य ने संबोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ लेने का लोगों से अपील किया।

