नवगछिया । नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर जिला और सत्र न्यायाधीश द्वितीय के न्यायालय में हत्या के एक मामले में सुनवाई के दौरान कुख्यात अपराधी लतरा निवासी छोटू यादव की पेशी को लेकर व्यवहार न्यायालय शनिवार को  पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। छोटू यादव नवगछिया में  बिनोद यादव सहित लगभग एक दर्जन हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त है। उस पर तुलसीपुर निवासी जिला पार्षद गौरव राय के बड़े भाई सोनू राय की हत्या का मामला भी न्यायालय में चल रहा है।

न्यायालय में कुख्यात छोटू यादव की पेशी को लेकर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने  न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। एसडीपीओ ओमप्रकाश अरुण, नवगछिया इंसपेक्टर सह थानाध्यक्ष भारत भूषण, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, परबत्ता थनाध्यक्ष योगेश कुमार, ढोलबज्जा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी और कदवा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को न्यायालय में सुरक्षा को लेकर तैनात किया गया था।

किस मामले में थी सुनवाई

वर्ष 2021 में गोपालपुर थाना के लतरा निवासी राजधर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उस मामले में छोटू यादव  के अलावा लतरा के राहुल यादव, नवीन यादव भी नामजद अभियुक्त हैं। राहुल यादव और नवीन यादव अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। एसपी ने दोनों पर इनाम की राशि की स्वीकृति के लिए मुख्यालय को भेजा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *